एलोवेरा जूस के नुकसान क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:32

एलोवेरा जूस पीने के नुकसान-

1. डिहाइड्रेशन-

एलोवेरा का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. क्योंकि यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ देता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है.

2. लूज-मोशन-

अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लूज-मोशन की समस्या को बढ़ा सकते हैं.

3. थकान-

एलोवेरा जूस को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन, जरूरत से ज्यादा पीने से सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं इससे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है.

4. ब्लड शुगर-

एलोवेरा जूस का जरूरत से ज्यादा सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है. खासकर यदि आप डायबिटीज रोगी हैं या कोई अन्य स्थिति है जो इंसुलिन से जुड़ी है. इसलिए डॉक्टर के परामर्श से ही एलोवेरा जूस का सेवन करें.

5. एलर्जी-

अगर आप एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो ध्यान रखें कि आपको इससे एलर्जी तो नहीं. क्योंकि जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस का सेवन करने से खुजली, सीने में जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

6. प्रेग्नेंसी-

अगर आप प्रेग्नेंट है तो भूलकर भी एलोवेरा जूस का ज्यादा सेवन न करें. एलोवेरा में मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है. इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है.

7. किडनी-

किडनी से जुड़ी समस्या है तो भूलकर भी एलोवेरा जूस का सेवन न करें. एलोवेरा जूस का ज्यादा सेवन करने से ब्लड बनने में दिक्कत हो सकती है. इससे गुर्दे को नुकसान हो सकता है.

8. पेट गैस-

अगर आप पेट गैस की समस्या से परेशान हैं तो एलोवेरा जूस का सेवन न करें. एलोवेरा जूस का ज्यादा सेवन करने से पेट गैस की समस्या और बढ़ सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info